कोरोना के टीके को लेकर WHO ने दिया बड़ा बयान

Coronavirus Vaccine: एक तरफ जहां महामारी से पीड़ित पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन के इंतजार में नजरें गड़ाए बैठी है. रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में तो वैक्सीनेशन का काम भी शुरू हो चुका है. माना जा रहा है कि वैक्सीन के आते ही कोरोना का अंत हो जाएगा. लेकिन दुनिया की उम्मीदों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का बयान पानी फेरता नजर आ रहा है. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) का कहना है कि कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है. इस महामारी से बचने के लिए हमें वैक्सीन के साथ-साथ लंबे समय तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पश्चिमी प्रशांत (Western Pacific)कार्यालय ने  कोलोना वैक्सीन के आने के साथ-साथ अधिक सतर्क रहने का आह्वान किया. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैक्सीन सिल्वर बुलेट (silver bullet) नहीं है, इस लगाते ही खत्म हो जाएगा. संगठन ने कहा कि यह महामारी अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक ताकेशी कसई (Takeshi Kasai) ने कहा कि आप जहां भी रहते हैं या जाते हैं, कोरोना वायरस आपके आसपास कहीं न कहीं घूम रहा होता है. हम सभी जोखिम में रहते हैं. हमें हमेशा किसी भी खतरनाक स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. 

नौजवानों से अपील
कसई ने 40 से कम आयु के युवा और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों से अपील की कि वे महामारी के बारे में चिंता और अनिश्चितताओं के बावजूद अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए संक्रमण से बचने के लिए सब कुछ कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं को उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जो कोरोना के ज्यादा जोखिम में हो सकते हैं. अगर कोई नौजवान किसी वायरस की जकड़ में आता है तो आप उस वायरस को अपने घर या पड़ौस में माता-पिता या दादा-दादी या फिर किसी अंकल या बच्चों को दे सकते हैं. 

कसई ने कहा कि वह नौजवानों से अपील करते हैं कि उन्हें उन हेल्थ वर्कर के बारे में सोचना चाहिए जो करीब पिछले एक साल से दिन-रात काम कर रहे हैं. सच में वे (हेल्थ वर्कर) थक गए हैं. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल जैसे एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखना (physical distancing), बार-बार हाथ धोना (Hand washing), मास्क पहनकर ( Face mask wearing) रखना और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए.

खबरें और भी हैं...