DRDO ने बनाई देश की पहली मशीन पिस्टल, 100 मीटर की दूरी पर कर सकती है फायर

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने फिर एक कमाल कर दिखाया है. डीआरडीओ ने देश की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI को विकसित किया है. डीआरडीओ द्वारा भारतीय सेना की मदद से विकसित की गई पिस्तौल को रक्षा बलों में 9 मिमी पिस्तौल को बदलने के लिए तैयार किया गया है.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ये मशीन पिस्तौल इजरायल की उजी श्रृंखला की तोपों में शामिल हैं. ये 100 मीटर की दूरी पर फायर करने में सक्षम है.

इस मशीन पिस्टल ने अपने विकास के अंतिम चार महीनों में 300 से ज्यादा राउंड फायर किए हैं. भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल एएसएमआई आज सेना के नवाचार प्रदर्शन कार्यक्रम में दिखाई है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारतीय सेना को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...