
गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युगल ने सोमवार को शादी रचाई। वे काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। काफी प्रयास के बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी। जिसके बाद भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए।
क्षेत्र के खड़ेसरी निवासी गोविंद पुत्र शंकर प्रसाद व महुलिया खजुहा निवासी लक्ष्मी पुत्री बेचन से प्रेम करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। यह प्रकिया काफी दिनों से चल रही थी। सोमवार की शाम मामले थाने आ गया। जिसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने आपस में बातचीत कर शादी का फैसला लिया और आनन फानन में मंदिर में शादी कर ली।













