सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के प्रत्याशियों के साथ लगें: सांसद

  • सांसद कार्यालय पर विधान सभावार प्रत्याशियों की हुई बैठक

प्रतापगढ़। सांसद संगम लाल गुप्ता के कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा वार प्रत्याशियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि प्रमुख रूप से चुनाव अब कुछ ही दिन अवशेष हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि अंतिम मतदाता तक चुनाव चिन्ह कैसे पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि वार्ड में निवास करने वाले वार्ड के पदाधिकारी चाहे वो किसी भी अनुशांगिक संगठन के हों, वह अपने वार्ड को ही पूरा भारत माने और अपने वार्ड से बाहर प्रचार करने नहीं जाएंगे जब तक जिले से कोई निर्देश ना हो। अपने भारतवर्ष को कैसे विजय दिलानी है इसकी चिंता करें। उन्होंने प्रत्याशियों को निर्देशित किया कि चुनाव संचालन समिति के साथ प्रतिदिन बैठना है और क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम और वोटरों तक पहुंचने की रणनीति पर प्रतिदिन चर्चा होनी चाहिए। इस अवसर पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के हस्ताक्षर से जारी हुई है।

अब सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के प्रत्याशियों के साथ लग जाए और वह इस बात का इंतजार ना करें कि प्रत्याशी उनको काम बताएगा, तभी वह कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र इस चुनाव की पूरी मॉनिटरिंग कर रहा है जो भी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करेगा भविष्य में पार्टी उसके कार्य और नाम पर विचार करेगी इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कार्यकर्ता विरोधी गतिविधि में नहीं दिखाई पड़ना चाहिए अन्यथा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर कोहदौर मंडल अध्यक्ष लवलेंद्र मिश्र शिव विलास, अखिलेश मिश्रा किठावर मंडल अध्यक्ष सदर मंडल अध्यक्ष महावीर पाल रामाश्रय पाल राजू सिंह मंडल महामंत्री राजेश सिंह महामंत्री आशीष श्रीवास्तव अनुराग मिश्र नितिन केसरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...