कोरोना चेन तोड़ने के लिये टीकाकरण जरुरी: प्रेमलता

  • चार दिवसीय टीका उत्सव का जिला महिला अस्पताल में हुुआ उद्घाटन

प्रतापगढ़। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 11 से 14 तक अप्रैल तक टीका उत्सव मनाये जाने की शुरुआत रविवार को जिला महिला अस्पताल में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने टीका उत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन पर किसी प्रकार का भ्रम न पालें।

उन्हांेने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिये अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन लगवाकर आप अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी दो गज की दूरी और मास्क है जरुरी का पालन करें। उद्घाटन समारोह में मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में कोरोना का हर रोज वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोरोना का कोई साइड इफेक्ट आज तक नहीं मिला है। इस बारे में अफवाहों पर ध्यान न देते हुए 45 वर्ष आयु तक के सभी लोग वैक्सीनेशन करा लें। कार्यक्रम में चिकित्सकगण तथा नगर पालिका के एसआई लाल बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या इस समय तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अपना बचाव के अलावा वैक्सीनेशन भी जरुरी है। इसी उद्देश्य सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चार दिवसीय टीका उत्सव मनाया जा रहा है।

एलायंस क्लब ने 76 लोगों को लगवाया कोरोना टीका
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना टीका लगवाने के अभियान में रविवार को 45 साल व बीमारी से ग्रसित लोगों को ले जाकर टीका लगवाया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने 76 लोगों को ले जाकर जिला अस्पताल में टीका लगवाया। क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि क्लब लोगों को जागरूक कर रहा है। आज सरकार की तरफ से टीका उत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज अभियान के 28वें दिन तक 2455 लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए प्रेरित कर बूथ पर ले जाकर टीका लगवाया गया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, देवानंद, विवेक कुमार, संतोष कुमार, छेदीलाल, हरकेश पांडे, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, उपेंद्र चैहान आदि क्लब के पदाधिकारी लगे रहे।

खबरें और भी हैं...