कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ साथ सतर्कता रखना बेहद आवश्यक : मुकुट बिहारी

कैसरगंज/बहराइच l कैबिनेट मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सोमवार को सीएचसी कैसरगंज मे टीका उत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है वर्तमान समय मे 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।उन्होने कहा कि बढते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता रखने की बेहद जरूरत है।मास्क अनिवार्य रूप से लगाये तथा हाथो को बार बार धोते रहे।उन्होने अपनी थर्मल स्क्रीनिंग भी करायी।

इसके पश्चात उन्होने चिकित्सालय की व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया तथा हर्बल पार्क का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होने बेहतर कार्य करने वाली आशा जाकिया बेगम,शशी सिंह,सुधा मौर्या,मानो बेगम,आलिया बेगम,यासमीन बनो,आरती देवी को मं प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।इस मौके पर अधीक्षक डा.एन.के.सिंह,डा0 बी0के0 सिंह, डा0 अशोक कुमार सिंह, प्रशिक्षक चंद्रेश्वर पाठक,जुगुल किशोर चौबे,पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, बीपीएम आदित्य गुप्ता, बीसीपीएम राम प्रताप,बुद्धिसागर गुप्ता, शिवसहाय सिंह,विनोद गुप्ता,आदि मौजूद रहे।*

खबरें और भी हैं...