उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम : इन पांच जिलों में बरस सकते हैं बदरा, घर से निकलने से पहले रहिए सतर्क

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है. बारिश और बर्फबारी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है. इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. पहाड़ों पर बीते दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है. इससे आज प्रदेशवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है. उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया. 

मौसम विभाग केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज देहरादून में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने के आसार हैं. मसूरी में आज अधिकतम तापमान 11°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने की संभावना है.

इन जगहों में ये रहेगा तापमान

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha