सड़क- सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन की विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिलाई शपथ

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।सड़क-सुरक्षा के दृष्टिगत, आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान के अंतर्गत, नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़, नजीबाबाद के नॉर्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में सड़क-सुरक्षा हेतु शिक्षकों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई ।
संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल व कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल जी की उपस्थिति में कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलावती जी ने सड़क-सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई तथा सड़क-सुरक्षा हेतु यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया । इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी.अवनीश अग्रवाल ने कहा कि सड़क पर चलते समय स्वयं तो कोई गलती करनी ही नहीं है और यातायात के नियमों को बिल्कुल नहीं तोड़ना है, बल्कि इसके साथ-साथ दूसरों की गलतियों से भी सावधान रहना है । तभी आप कुशल ड्राइवर कहलाते हैं ।
इस अवसर पर डॉ. नवनीत कुमार राजपूत, जसवन्त सिंह, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. राम किशोर सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, दीपा सिंह, आंचल शर्मा, सपना वर्मा, शादमा परवीन, माधव वर्मा, शिखा राठी, अरविन्द राजपूत व शगुन मलिक आदि शिक्षक/ शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ों विद्यार्थी भी उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...