मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रपत्रों का किया गया सत्यापन

भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 10 वर्षों से आंगनबाड़ी का कार्य कर रहीं महिला कार्यकत्री का सुपरवाइजर के लिए प्रमोशन किया जाना प्रस्तावित किया गया है इसीको को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी द्वारा बुधवार को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह के कार्यालय विकास भवन दबरई फ़िरोज़ाबाद में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के शैक्षिक एवं जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों का नियमानुसार विभिन्न बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों का सत्यापन किया जाना था लेकिन एक कार्यकत्री का पूर्व में निधन होने के कारण कुल 34 कार्यकत्रियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी / सचिव ने बताया कि जो विकलांग हव उनको अलग से अंक दिए जायंगे इस मौके पर जिला विज्ञान सूचना अधिकारी फिरोजाबाद सहित जनपद के सभी सीडीपीओ के अलाबा कार्यक्रम विभाग की सभी सुपरवाइजर सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर नाज सिद्दीकी के साथ पूरा स्टाप मौजूद रहा

खबरें और भी हैं...