
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।समाजसेवी एवं नव निर्वाचित चेयरमैन इंजी. मौअज्जम खां के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौलाना इरफान, जियाउर्रहमान, हाफिज एहसान ने हज आजमीनों को हज से संबंधित अरकान बताए। आजमीनों को एहराम पहनने, तवाफ करने और हज की रस्म अदा करने से संबंधित जानकारियां दीं। इंजीनियर मौअज्जम ने उमरे से संबंधित जानकारी दी। मौलाना इरफान ने हज के अरकान के संबंध में मुकम्मल जानकारी दी।जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नौशाद अंसारी ने हज आजमीनों को मुबारकबाद दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जुबैेर, डॉ.कोनैन अली के नेतृत्व में चिकित्सक टीम ने हज आजमीनों को मेनिनजाइटिस, इनफ्लुएंजा सहित विभिन्न बीमारियों का टीकाकरण कराया।कसमियां इंटर कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर में राशिद हुसैन, मोइनुद्दीन, इकबाल हिंदुस्तानी, डॉ. नाजिम, दानिश एड., राकेश जुनेजा, इरशाद ठेकेदार, सैयद परवेज, कमरआलम सहित अनेक लोगों ने हज आजमीनों की खिदमत की।













