
Bigg Boss 17 Cofirm 8 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस सीजन 17 की ऑनएयर डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है वैसे-वैसे इसे लेकर फैंस की बैचेनी बढ़ती जा रही है। अब तक कई टीवी सितारों और YOUTUBERS के नाम इस शो में पार्टिसिपेशन के तौर पर सामने आ चुके हैं। लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये इन आठ कंटेस्टेंट्स का नाम शो में फाइनल हो चुका है।
सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस’ का हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कलर्स के इस विवादित शो से जुड़ी जब पहली अपडेट सामने आती है, तभी से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है और अब अगले सीजन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। इस शो में अब तक सनाया ईरानी से लेकर अनुराग डोभाल जैसे कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो आठ सितारों ने सलमान खान के शो में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इन आठ स्टार्स का बिग बॉस 17 में आना हुआ कन्फर्म
बीते सीजन के मुकाबले सलमान खान के विवादित शो के इस सीजन में काफी कुछ अलग दर्शकों को देखने को मिल सकता है। अब हाल ही बिग बॉस की जानकारी देने वाली ‘ द खबरी’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि बिग बॉस सीजन 17 के लिए आठ कंटेस्टेंट के नामों पर मुहर लग चुकी है।
इन कंटेस्टेंट की लिस्ट में पहला नाम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का है। जो इस सीजन में बतौर कपल नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के नाम भी इस शो के लिए लगभग फाइनल हो चुके हैं।
YOUTUBER अपनी पत्नी संग लेने शो में एंट्री
इन छह नामों के अलावा सलमान खान के विवादित शो में अपनी दो शादियों के लिए मशहूर YOUTUBER अरमान मलिक भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। वह शो में अकेले हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि उनकी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगे।
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस सीजन 17 की थीम कपल वर्सेज सिंगल होगी, जहां बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में डिवाइड किया गया है। एक लग्जरी हाउस होगा और दूसरे में सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट को अपने सर्वाइवल के लिए घर में दिल और दिमाग के साथ-साथ दम का भी भरपूर इस्तेमाल करना होगा।


















5 साल बहुत झेला है…’ईविल डेड’ वाले बयान पर तनुश्री दत्ता की सफाई: बोलीं—”मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद यह किसी…