नासिक के बाद अब मुंबई में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ की आहट! हिंदू युवती को अश्लील मैसेज भेज बना रहा था शारीरिक संबंध का दबाव, आरोपी अशरफ गिरफ्तार

मुंबई: नासिक के बहुचर्चित TCS कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय हिंदू लड़की को उसके ही सीनियर ने न केवल प्रताड़ित किया, बल्कि उस पर धर्म और अश्लीलता का दबाव बनाकर फंसाने की कोशिश की। मुंबई की अग्रीपाडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अशरफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।

कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से नंबर निकाल शुरू किया ‘गंदा खेल’

पीड़िता मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक नामी कॉर्पोरेट कंपनी के लिए थर्ड-पार्टी टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है। शिकायत के अनुसार, इसी कंपनी में कार्यरत सीनियर कर्मचारी अशरफ सिद्दीकी ने कंपनी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से लड़की का नंबर निकाला। शुरुआत में आरोपी ने मिस कॉल देकर जाल बुना और जब लड़की ने पहचान पूछी, तो उसने अपना नाम अशरफ बताया। पहचान होने के बाद आरोपी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए लड़की को अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजना शुरू कर दिया।

‘हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद…’ आरोपी की बातों ने उड़ाए होश

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि जब उसने आरोपी को अपनी धार्मिक पहचान (हिंदू) बताई और दूरी बनाने को कहा, तो अशरफ ने विवादित टिप्पणी की। आरोपी ने दावा किया कि “आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।” इसके साथ ही उसने पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव डाला और अन्य महिला सहकर्मियों के खिलाफ भी बेहद अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

नासिक TCS कांड की यादें हुई ताजा, SIT कर रही है जांच

मुंबई का यह मामला ठीक वैसा ही प्रतीत हो रहा है जैसा हाल ही में नासिक स्थित TCS की BPO यूनिट में देखने को मिला था। नासिक में भी महिला कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यौन शोषण, धर्मांतरण के दबाव और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की अंतरिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। नासिक मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया है, जो इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जांच में जुटी एजेंसियां

अग्रिपाडा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर IPC की विभिन्न गंभीर धाराओं और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अशरफ सिद्दीकी को दबोच लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या अशरफ किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है जो कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाली लड़कियों को सॉफ्ट टारगेट बनाता है। इस घटना के बाद मुंबई के कॉर्पोरेट ऑफिसों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment