
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को धार देने के लिए ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। देर रात 182 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले करने के बाद, सरकार ने सोमवार को महज 12 घंटे के भीतर 181 और पीसीएस अफसरों की दूसरी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। इस तरह दो सूचियों को मिलाकर अब तक कुल 363 अधिकारियों को इधर से उधर किया जा चुका है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
12 घंटे के भीतर आई दूसरी बड़ी लिस्ट
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई नई तबादला सूची में 181 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार ने पारदर्शी और मुस्तैद कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल के तहत बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
इन बड़े अफसरों के बदले गए जिले, देखें पूरी सूची
नई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक कई महत्वपूर्ण जिलों में तैनात उपजिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
-
निशांत तिवारी: उपजलाधिकारी (SDM) ललितपुर से हटाकर अब इन्हें उपजिलाधिकारी फतेहपुर के पद पर नई तैनाती दी गई है।
-
संजय यादव: एसडीएम गाजीपुर के पद से स्थानांतरित करते हुए इन्हें एसडीएम प्रतापगढ़ बनाया गया है।
-
प्रवीण यादव: एसडीएम अयोध्या के पद से हटाकर इन्हें अब एसडीएम बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
मोहम्मद जफर: एसडीएम कुशीनगर से अब एसडीएम सोनभद्र के पद पर भेजे गए हैं।
-
पिनाकपाणि द्विवेदी: एसडीएम वाराणसी से स्थानांतरित कर एसडीएम फतेहपुर बनाया गया है।
-
नमन मेहता: एसडीएम बांदा से अब एसडीएम गोरखपुर के पद पर तैनात किए गए हैं।
-
अंकुर वर्मा: एसडीएम सहारनपुर से हटाकर इन्हें एसडीएम जौनपुर की कमान दी गई है।
-
आदेश कुमार: एसडीएम मथुरा से अब एसडीएम रामपुर बनाए गए हैं।
-
आकाश कुमार: एसडीएम भदोही से स्थानांतरित कर इन्हें एसडीएम आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
सीतापुर, कन्नौज और कौशांबी को भी मिले नए एसडीएम
इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में राज्य के कई अन्य जिलों में भी नए चेहरों को तैनात किया गया है:
-
शैलेंद्र गौतम को एसडीएम महराजगंज से हटाकर एसडीएम सीतापुर बनाया गया है।
-
वैभव गुप्ता को एसडीएम मथुरा से एसडीएम कन्नौज के पद पर भेजा गया है।
-
शालिनी देवी को एसडीएम कानपुर देहात से एसडीएम फिरोजाबाद के पद पर तैनाती दी गई है।
-
अतुल कुमार सिंह को एसडीएम फर्रुखाबाद से एसडीएम बलरामपुर नियुक्त किया गया है।
-
हर्ष चावला को एसडीएम बिजनौर से एसडीएम शाहजहांपुर भेजा गया है।
-
निशांत उपाध्याय को एसडीएम बलिया से एसडीएम श्रावस्ती बनाए गए हैं।
-
रामकेवल त्रिपाठी को एसडीएम अमेठी से एसडीएम बदायूं भेजे गए हैं।
-
शशि शेखर को एसडीएम अंबेडकरनगर से एसडीएम एटा बनाया गया है।
-
रत्नेश तिवारी को एसडीएम देवरिया के पद से हटाकर कौशांबी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
योगी सरकार के इस बैक-टू-बैक बड़े प्रशासनिक फैसले से साफ है कि सरकार धरातल पर विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आगामी समय में इन अधिकारियों की तैनाती से जिलों की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की उम्मीद है।












