
– 67 एक्टिव मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज, एक की मौत व सात सही
– लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद
– 22 मदरसा छात्र भी हैं कोरोना पॉजिटिव, बिहार और झारखण्ड के हैं छात्र
— जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों से हलाकान प्रशासन
कानपुर, । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित हुई मरकज में शामिल तब्लीगी जमाती प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहे हैं। नौ तब्लीगी जमातियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आये अन्य लोग व विदेश से भी आये लोगों में लगातार इस महामारी की पुष्टि हो रही है। सोमवार को सांयकाल एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया, जबिक सुबह भी 17 केस सामने आये थे। ऐसे में अब कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 पहुंच गयी है। इनमें सात सही हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है, अब बचे 67 मरीजों का कोविड-19 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।












