कोरोना की चपेट में आने से बचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निकला कोरोना +ve

रांची, । चारा घोटाला के सजायाफ्ता व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा में तैनात एएसआई कोरोना पोजिटिव निकला है। हालांकि एएससाई के सूझबूझ से लालू बाल बाल बचे।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात एएसआई छुट्टी पर घर गए थे। वापस आने पर ड्यूटी ज्वाइन करने की बजाय उसने करोना जांच करायी। रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। पुलिसकर्मी की समझदारी से इलाज करा रहे लालू यादव कोरोना की चपेट में आने से बच गए।

लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बिहार अपने गांव गए हुए थे। गांव से वापस आने पर पुलिसकर्मी ने सबसे पहले कोरोना की जांच करायी। रिपोर्ट में जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इधर, राजधानी रांची के चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन पुलिसकर्मी हिंदीपीढ़ी थाना में पोस्टेड है, जबकि एक रिम्स में लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात था।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज रिम्स में करा रहे हैं। बीते दिनों राजधानी रांची के पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें बरियातू, अरगोड़ा, चुटिया, धुर्वा और हिंदपीढ़ी शामिल था।

खबरें और भी हैं...