
उत्तर प्रदेश में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। यूपी में बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 2308 नए केस मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 19 जुलाई को 2250 और 16 जुलाई को 2083 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में 51935 कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा है।हालांकि, 33500 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।
इसी के साथ ही बीते 24 घंटे में 34 और रोगियों की मौत होने के बाद कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 1263 पहुंच गया। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 45,650 सैपल्स की जांच की गई। अभी तक प्रदेश में 16 लाख सैपल्स की जांच हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि होम आइसोलेसन की जांच के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और जो भी लोग होम आइसोलेसन में हैं चिकित्सकीय सहायता के लिए 1800-180-5146 पर कॉल कर सकते हैं।
सूबे में सबसे ज्यादा 2861 एक्टिव केस लखनऊ में हैं और दूसरे नंबर पर गाजियाबाद में 1232 एक्टिव केस हैं।












