
भोगंाव/मैनपुरी। आगामी 19 अप्रैल को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शासन प्रशासन को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है तथा क्षेत्र के प्रत्याशियों को एवं आम जनता से रूबरू हो कर उनसे चुनाव शांति पूर्वक सम्प्पन कराने के लिए सहयोग देने का आवाहन किया का रहा है।
शनिवार को थाना कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, ग्राम प्रधान प्रत्याशी एवं क्षेत्र पंचायत प्रत्यासियों ने भाग लिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ समर्पण करायंे जाएगंे। जिसको शांति पूर्वक समर्पण कराने के लिए सब की सहभागिता अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आवाहन करते हुए कहा अराजक लोगों पर नजर रखें अफवाहों पर ध्यान न दंे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर शासन प्रसाशन ने गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करें।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगांव ने लोगों से आवाहन करते हुए कहा की वह अपने अपने असलाह जमा कर दें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम, कस्बा इंचार्ज ऊदल सिंह, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी नीता माहेश्वरी, भारती सिंह आदि लोग मौजूद रहे।













