भाषा महोत्सव के रूप में मनाई गईमहाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती
भास्कर समाचार सेवा नजीबाबाद। नगर के मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद में आजादी का अमृत उत्सव की श्रंखला में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। महा कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशन में भव्यता के साथ मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता चौधरी द्वारा भारती जी को माल्यार्पण किया गया एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती बृजेश वर्मा द्वारा भारती जी के जीवन परिचय से सबको अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता चौधरी द्वारा छात्राओं को राष्ट्र कवि सुब्रह्मण्यम भारती के विचारों से अवगत कराते हुए एवं महाकवि भारती जी के प्रिय बंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।