
मिनी पूर्वांचल के नाम से जाना जाता है मिहींपुरवा कस्बा।
सजने लगे घाट, पुलिस प्रशासन मुस्तैद।
मिहींपुरवा/बहराइच l गुरुवार को मिहींपुरवा कस्बे में काफी भीड़ देखने को मिली काफी देर तक सड़कें जाम रही डाला छठ महापर्व को मनाने के लिए देवरिया, मऊ , आजमगढ़ तथा बलिया जैसे पूर्वांचल जिलों से मिहीपुरवा कस्बे में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। गुरुवार को मिहींपुरवा बाजार में काफी भीड़ रही इसे मिनी पूर्वांचल भी कहा जाता है नहरों पर व घाटों पर सजावट शुरू हो गई है और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
डाला छठ पूजा पर्व शांतिपूर्ण मनाया जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आदेश दिए गए हैं। मिहींपुरवा इलाके में पूर्वांचल के लोगों की बस्ती होने के कारण यहां छठ पूजा हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। गोपिया बैराज के सरयू नहर पर पूर्वांचल के लोगों द्वारा सजावट करना शुरू कर दिया गया है। गोपिया के सरयू नहर जरही के निकट एक सप्ताह से साफ सफाई का कार्य चल रहा है। छठ पूजा पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में आयोजित किए जाएं इसके लिए सीओ मिहींपुरवा द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है।















