अंबाला में मौत का कहर : दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

अंबाला कैंट इलाके में शुक्रवार देर रात दीवार गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, सभी रात के समय झुग्गी में टीवी पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच डिश के सिग्नल चले गए, तभी बचकुंड नाम का एक व्यक्ति छत पर चढ़ा और उसने डिश का एंगल ठीक करने का प्रयास किया। जैसे ही वह नीचे उतरा तो दीवार ढह गई। हादसे के वक्त करीब 12 लोग अन्दर थे। जैसे ही दीवार ढही तो करीब छह लोगों ने खुद को बचा लिया। जबकि पांच की मौत दीवार के नीचे दबने से हो गई। हादसे में तीन व्यक्तियों को गंभीर हालत में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे में तस्लीम (22), अमित(12), सुमित (07), बाबू(05) और बालू शामी( 25) का निधन हो गया। मृतकों में तस्लीम और शामी साले-जीजा बताए जा रहे हैं। जबकि चार महीने की बच्ची जन्नत और 18 वर्षीय खुशी सहित एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दरअसल, छावनी गवर्नमेंट पीजी कालेज के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कई परिवार रहते हैं। यह लोग दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। यह सभी रात के समय टीवी पर फिल्म देख रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha