बीज प्रमाणीकरण संस्था के घोटालों की जांच को लेकर किसानों का प्रदर्शन

किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा

रामपुर। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा समाचार प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीज प्रमाणीकरण संस्था बिलासपुर के घोटालों की जांच कराने गेहूं गन्ना तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने किसानों को मुफ्त बिजली देने बाढ़ नियंत्रण को मिले धन की जांच कराने बिजली विभाग द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली दिलाए जाने और किसानों का कर्जा माफ करने आदि मांगे शामिल हैं। इससे पूर्व हुई पंचायत में बोलते हुए राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जनपद की बिलासपुर तहसील में 100 से अधिक सीट प्लांट हैं जो कि बीज प्रमाणीकरण संस्था और कृषि विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से मंडी से दड़ा गेहूं खरीद कर स्टोर कर रहे हैं और इसी गेहूं को रवि सीजन की बुवाई के समय किसानों को पैक करके बेच दिया जायेगा। जिससे वर्ष प्रतिवर्ष किसानों की फसल प्रभावित हो रही है और गेहूं की गुणवत्ता बिल्कुल खराब हो चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से सभी सीट प्लांटों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की उन्होंने आगे का सरकार ने 1 अप्रैल से किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है लेकिन जनपद का कोई भी बिजली घर किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दे रहा है। बिल निकालने वाले हर महीने किसानों के ट्यूबवेल से विल निकालते हैं जिसको जमाना करने पर उसकी लाइन काट दी जाती है उन्होंने चेतावनी दी यदि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं सुधारा और किसानों का शोषण बंद नहीं किया तो किसान चुप नहीं बैठेंगे बिजली विभाग की ईट से ईट बजा देंगे।प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में शाकिर अली अल्वी, शराफत अली, साखिया खातून, उस्मान खान, दिनेश कुमार सागर, विनोद कुमार सागर, साहिल पाशा, शमसुल कमर आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...