
भास्कर समाचार सेवा
बुलन्दशहर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुलन्दशहर पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम का उड़न खटोला निर्धारित समय यानी क़रीब 11 बजे बुलन्दशहर पुलिस लाइन पहुंचा, जहां से वो भाजपा के लिए रवाना हो गए।
डिप्टी सीएम के बुलन्दशहर में रहेंगे क्या-क्या कार्यक्रम
यदि उपमुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की बात की जाए तो केशव का काफिला बुलन्दशहर पुलिस लाइन से कार द्वारा गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचा है, यहां वह पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके दोपहर क़रीब 12:30 पर वह कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे उपमुख्यमंत्री विकास कार्य एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।जबकि दोपहर 2.30 बजे वह हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ऐसे में भाजपा के कई दिग्गज भी बुलन्दशहर पहुंचेंगे जबकि जिलाध्यक्ष के अलावा सांसद और सातों विधायक भी मौजूद रहंगे।














