
-राप्ती तट के एक छोर पर राजघाट तो दूसरी छोर पर बना है भव्य रामघाट
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसंत पंचमी पर्व पर गोरखपुर को सौगात देंगे। शहर के राप्ती तट पर भव्य रूप से बनकर तैयार राजघाट व रामघाट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के लोकार्पण समारोह को लेकर घाटों को भव्य तरीके से सजाया गया है। तो झिलमिल लाइटों के सजावटों के बीच नव निर्मित घाटों को चार चांद लगा रहे।
राप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए एवं विभिन्न पर्वों पर स्नान के लिए नदी के एक तट पर राजघाट तथा उसके सामने दूसरे तट पर राम घाट का निर्माण किया गया है। कार्यदायी संस्था के रूप में सिंचाई विभाग ने इन दोनों घाटों का निर्माण कराया है। इन घाटों को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुछ दिन पहले गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द इसका काम पूरा करने का निर्देश दिया था। उसके बाद निर्माण की गति में तेजी आई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की अपरान्ह नव निर्मित राजघाट व रामघाट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घाटों को भव्य रूप से सजाया गया है।
सीएम के आगमन को लेकर मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि हर्बर्ट बांध से राजघाट पर जाने वाले रास्ते को चौड़ा कर टूलेन बनाया जाएगा। सड़क के किनारे लकड़ी बेचने वाले लोगों को अन्यत्र पुनर्वासित किया जाएगा।













