हरियाणा : कोरोना के खिलाफ स्थिति हुई मजबूत, रिकवरी व डबलिंग रेट में इजाफा


687 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो 5 ने तोड़ा दम

सैंपलिंग का आंकड़ा 3 लाख के पार, 17005 मिले पॉजिटिव, 2.84 लाख की रिपोर्ट आई नेगेटिव

चंडीगढ़,। अनलॉक-2 में कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रदेश मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। जिस तरह से हररोज ठीक होकर घर लौटने वालों की तदाद बढ़ रही है, उससे रिकवरी रेट में निरंतर इजाफा हो रहा है। यही नहीं दोगुने मामलों की अवधि भी बढ़कर 18 दिन पर पहुंच गई है। प्रदेश में संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 3 लाख को पार कर गया, जिसमें से 17005 की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटों में 687 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे तो 5 जिंदगियों ने दम तोड़ दिया। यही नहीं 62 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 43 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 16 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। चिंता बात यह है कि गुरुग्राम में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है।


15 जिलों में 457 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 17005 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि इसमें से 12944 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं, अब केवल 3796 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 161, गुरुग्राम में 120, रेवाड़ी में 34, पानीपत व कुरुक्षेत्र में 19-19, हिसार में 18, भिवानी में 16, करनाल में 15, अंबाला व झज्जर में 13-13, सिरसा में 12, नारनौल में 6, पलवल व फतेहाबाद में 5-5 तथा यमुनानगर में 1 संक्रमित मिला। इसके साथ ही गुरुग्राम में 332, भिवानी में 164, फरीदाबाद में 90, सोनीपत में 33, झज्जर में 31, पानीपत व पंचकूला में 8-8, कुरुक्षेत्र में 7, पलवल व फतेहाबाद में 5-5 तथा सिरसा में 4 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। वहीं फरीदाबाद में 3 तथा गुरुग्राम व अंबाला में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।


अहम पहलू यह भी है कि पंचकूला व यमुनानगर कोरोना को हराने के नजदीक पहुंच चुके हैं, जबकि कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, जींद व चरखी-दादरी में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से नीचे हैं, जहां पर हररोज रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 307159 पर पहुंच गया है, जिसमें 284570 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5584 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.64 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 76.12 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 18 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 12117 पर पहुंच गया है। कोरोना से 265 मौतों से मृत्युदर 1.56 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 265 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 265 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 197 पुरूष और 68 महिला शामिल हैं। अभी तक गुरुग्राम में 100, फरीदाबाद में 92, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, अंबाला, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, भिवानी में 3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...