दिल्ली में हुये रिंकू शर्मा हत्याकाण्ड की तपिस पहुंची किशनी तक

  • आक्रोशित बजरंग दल के सदस्यों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

किशनी/मैनपुरी – दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रामभक्त रिंकू शर्मा के जघन्य हत्याकाण्ड की तपिश किशनी तक आ पहुंची है। क्षेत्र के हिन्दू संगठन बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। रिंकू हत्याकाण्ड से दुःखी व आक्रोशित बजरंग दल के कई कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम रामसकल मौर्य से मिले और उन्हें महामहिम राष्ट्रपति के नाम एम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में लिखा कि मृतक रिंकू शर्मा राम मंदिर की निधि एकत्र करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा था। रात के दस बजे सुनियोजित साजिश के तहत कुछ जेहादी मानसिकता के लोगों ने रिंकू के घर में घुस कर गैस सिलेन्डर विस्फोट कर उसके घर को उडा देने का प्रयास किया। बाद में रिंकू की पीठ में खंजर घौंप की उसकी हत्या कर दी।

पत्र में लिखा कि उक्त विकृति मानसिकता के जेहादियों ने ही दिल्ली के अंकित सक्सेना, घु्रव त्यागी, अंकित शर्मा, राहुल राजपूत, कमलेश तिवारी, चंदन गुप्ता, रचित जाट, अरूण माहौर, टिव्ंकल शर्मा, निकिता तोमर, डा0 प्रियंका रेड्डी, विधु जैन, प्रशान्त तिवारी, बन्दु गोपालपाल के अलावा पालघर में साधुओं की हत्यायें की हैं। उन्होंने मांग की है कि हत्यारों पर रासुका के तहत कार्यवाही कर फांसी की सजा दी जाये। मृतक रामभक्त के परिवार के ब्यक्ति को सरकारी नौकरी के अलावा एक करोड का आर्थिक पैकेज के साथ साथ सरकारी जमीनों पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कब्जाई जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाये तथा मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हिन्दू युवकों को अपनी सुरक्षा के लिये शस्त्र लाईसेंस की मांग की है। ज्ञापन प्रखण्ड कुसमरा के सुमित दीक्षित व उनके सहयोगियों द्वारा दिया गया।

खबरें और भी हैं...