
भास्कर समाचार सेवा
आगरा। अप्रैल महीने में 2000, 500 और 100 100 के नोट जमा करने के लिए भेजे गए थे कानपुर, रिजर्व बैंक में नोटों की जांच में 100 100 के नोट निकले नकली,स्टेट बैंक छीपीटोला के कर्मचारियों के खिलाफ हुआ मुकदमा,आगरा में रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला स्थित स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक कानपुर भेजी गई थी करेंसी,
आगरा में चल रहे थे 100 रुपए के नकली नोट,आरबीआई ने दर्ज कराया मुकदमाआगरा में आरबीआई ने नकली नोट चलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।एक ओर जहां 2 हजार के नोटों का चलन खत्म होने की जानकारी के बाद आम आदमी के माथे पर परेशानियों की लकीर साफ नजर आ रही है तो वहीं आरबीआई ने आगरा के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ नकली नोट जमा करने की शिकायत दर्ज कराई है।दावा अनुभाग के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमादावा अनुभाग के मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआरकानपुर में आरबीआई के दावा अनुभाग, निर्गम विभाग के प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है की भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) में अन्य बैंकों की करेंसी चेस्ट में जाली नोट अधिक संख्या में मिल रहे हैं। जाली नोट का मुद्रण और और परिचालन आईपीसी की धारा 489 ए से 489 ई तक के अंतर्गत अपराध है और जिन बैंकों की ब्रांचों में नकली नोट पाए जाते हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी होती है। इसके चलते आगरा के बैंकों की लिस्ट देकर मुकदमा दर्ज करने को शिकायत की गई है।आगरा पुलिस को सौंपी लिस्टदावा अनुभाग, निर्गम विभाग ,आरबीआई कानपुर के प्रबंधक ने बताया की हर शाखा का संबंधित थाना उनकी जानकारी में नहीं है, अतः आगरा भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं की लिस्ट नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (एनसीआरबी) की वेबसाइट पर अपलोड कर उसका यूनिक रिफरेंस नंबर थाना रकाबगंज पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया की 100 रुपए के छः जाली नोट प्राप्त हुए हैं और अन्य के जानकारी की जा रही है।डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया की आरबीआई की शिकायत मिलने के बाद थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। जो जानकारी विभाग ने दी है ,उसके आधार पर जांच की जा रही है।













