बचत के लिए एलआईसी से अच्छा कुछ नहीं- अरविंद कुमार सहरावत

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सहरावत के तत्वाधान में एक रेस्टोरेंट में अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोदीनगर शाखा प्रबन्धक अनिल वर्मा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करो, सफलता अवश्य मिलेगी। बचत और जोखिम की दृष्टि से एलआईसी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। अभिकर्ता सभी योजनाओं की पूरी जानकारी लेकर लोगों के बीच जाए।
सेटेलाइट शाखा के प्रबंधक पी के वर्मा ने कम्पटीशन के बारे में विस्तार से बताया तथा अरिवंद सहरावत ने एलआईसी की योजनाओं को विस्तार से समझाया तथा आगंतुक बीमा अभिकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...