
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम ने जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया ।स्टेशन मार्ग स्थित होटल स्वामी महेश गुप्ता के देखरेख में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को आगे आना होगा। इसके अलावा सभी लोगों को वृक्षारोपण के प्रति गंभीर होते हुए एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए वहीं उन्होंने आम जनमानस से लगाए जा रहे वृक्षों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी आह्वान किया। इस मौके पर उनके द्वारा मौलश्री का एक पेड़ भी रोपित किया गया।कार्यक्रम से पूर्व नवनिर्वाचित चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम खां का स्थानीय व्यापारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर होटल स्वामी महेश गुप्ता, राकेश जुनेजा, फराज आबिद , बंटी, अजय गुप्ता, रोहिताश, योगेंद्र , शुभम सुरेंद्र शुक्ला, दिनेश, इकबाल पेंटर अनूप गुप्ता, अंकुर , सचिन आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।













