पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के लिए सहज, 7 इंस्पेक्टर 3 महिला सब इंस्पेक्टर और 23 सब इंस्पेक्टर को किया इधर से उधर

कानून व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते पुलिस आयुक्त

कमिश्नरेट बनने के बाद तीसरी तबादला एक्सप्रेस

क्रॉसिंग और निवाड़ी एसएचओ को हटाया

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा द्वारा कमिश्नरेट बनने के बाद तीसरी तबादला लिस्ट जारी की है । जहां तबादला लिस्ट में थाना क्रॉसिंग और थाना निवाड़ी एसएचओ को हटाया गया है। वही अन्य थानों में 3 महिला सब इंस्पेक्टर की नवीन तैनाती भी की गई। इसके साथ ही 23 सब इंस्पेक्टर को भी लाइन से अन्य थानों में नवीन तैनाती देकर उनसे पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने की हिदायत भी दी गई है। दैनिक भास्कर संवादाता से बातचीत के दौरान पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने साफ तौर पर बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद को क्राइम मुक्त, महिला सुरक्षा, जाम मुक्त रखने के जो आदेश दिए गए हैं। उसी पर अमल करते हुए जनपद को कमिश्नरेट में शामिल किया गया था। 11 दिन की अब तक की अपनी पोस्टिंग में हालात का जायजा लेते हुए पुलिस बल की कमी को पूरा करते हुए थानों में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। जिससे कि कानून व्यवस्था भी मजबूत रहे। पुलिस कर्मचारियों को काम करने में भी गर्व महसूस हो क्राइम के ग्राफ को कम करने के उद्देश्य से जहां पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त रखा जा रहा है। वही पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर भी सभी को अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है। हम जनता के लोक सेवक हैं और लोक सेवक होने के नाते नाते जनता की सेवा और सुरक्षा का जिम्मा भी पुलिस के ऊपर है। उसी को ध्यान में रखते हुए एसएचओ क्रॉसिंग रिपब्लिक अब्दुल रहमान सिद्दीकी को स्वाट टीम में भेजा गया है। निवाड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार को स्वाट टीम में नवीन तैनाती दी गई है। निरीक्षक भानु प्रताप सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक कवि नगर, निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना विजय नगर, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना खोड़ा। राजेश कुमार रोहिला को विवेचना सेल्स अपराध शाखा, निरीक्षक मलखान सिंह राठी को विवेचना सेल अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है । इसके अलावा महिला सब इंस्पेक्टर सीमा मालान को थाना सिहानी गेट भेजा गया है, महिला सब इंस्पेक्टर पूनम को क्रॉसिंग रिपब्लिक भेजा गया है, महिला सब इंस्पेक्टर रूबी उपाध्याय को लाइन से थाना इंदिरापुरम में नवीन तैनाती दी गई है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर सौरभ को इंदिरापुरम, आर्यवीर को कौशांबी, रतन सिंह को साइबर सेल अपराध शाखा, अजय कुमार शर्मा को विवेचना सेल अपराध शाखा, सुरेश कुमार को थाना खोड़ा, सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह तोमर को स्वाट टीम, अरमान अहमद को मधुबन बापूधाम, सुखदेव सिंह को विजयनगर, जितेंद्र सिंह को विजयनगर, देवेंद्र सिंह को खोड़ा, साजिद अली खान को नंदग्राम, संतराम सिंह को नंदग्राम, सेंसरपाल सिंह को विजय नगर, रामअवतार शर्मा को लोनी बॉर्डर, मुकेश चंद्र को टीला मोड़, ताराचंद को निवाड़ी, नवीन कुमार को निवाड़ी, बिशन सिंह को वेवसिटी, प्रदीप सिंह को वेवसिटी, विजेंद्र सिंह को लिंक रोड, देवेश कुमार सिंह को क्रॉसिंग रिपब्लिक, शिवमंगल सिंह को नंदग्राम और भुवन चंद्र शर्मा को विजय नगर में नवीन तैनाती दी गई है। सभी को पारदर्शिता और ईमानदारी से पब्लिक के बीच समन्वय बैठाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को आदेश दिए गए कि अगर किसी की भी कोई शिकायत पाई जाती है तो उन्हें दोबारा लाइन का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...