VIDEO : इस सिंगर ने 4 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, इनके गानों ने बनाया दुनिया को दीवाना

मुंबई. मुंबई से कोसों दूर हर‍ियाणा के फरीदाबाद में 45 साल पहले पैदा हुए एक बालक ने अपनी आवाज पर पूरी दुन‍िया को झुमाने का सपना देखा था, लेक‍िन ये सपना पूरा करना इतना आसान नहीं था। घर की हालत बहुत अच्‍छी नहीं थी, प‍िता शादी पार्ट‍ियों में गाते थे, लेक‍िन वो कहते हैं न क‍ि हौंसले बुलंद हों, तो कोई हर सपना पूरा करने की ताकत म‍िलती है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू न‍िगम की।

सोनू न‍िगम आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं

एक समय चंद रुपयों के ल‍िए शादी पार्ट‍ियों में गाने वाले सोनू न‍िगम आज बॉलीवुड के सबसे महंगे स‍िंगर्स की ल‍िस्‍ट में शुमार हैं। क्‍या आप जानते हैं क‍ि फरीदाबाद में जन्‍मे सोनू न‍िगम का यहां तक का सफर क‍ितना संघर्ष भरा रहा है। जो गायकी का हुनर सोनू न‍िगम को व‍िरासत में अपने प‍िता अगम न‍िगम से म‍िला, उसे सोनू ने बखूबी आगे बढ़ाया।

सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ एक कार्यक्रम में गए थे और यहां उन्‍होंने मोहम्‍मद रफी का गाना ‘क्‍या हुआ तेरा वादा’ गाया था। उसके बाद वहां ताल‍ियां बज उठीं। फ‍िर क्‍या था सोनू न‍िगम को उनके प‍िता अपने साथ अक्‍सर ले जाने लगे और स्टेज शो करने लगे। सोनू निगम 19 की उम्र में स‍िंगर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। यहां उन्‍होंने मोहम्मद रफी के गानों को स्‍टेज पर गाना शुरू क‍िया।

स्‍टेज शो के दौरान संगीत की दुन‍िया की जानी मानी कंपनी टी सीरीज की नजर सोनू न‍िगम पर गई और टी सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और मुलाकात की। इसके बाद उनकी पहली अलबम ‘रफी की यादें ‘ लॉन्‍च हुई। अब सोनू न‍िगम गायक के रूप में स्‍थाप‍ित हो गए।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha