
जरवल रोड/बहराइच l स्थानीय बाजार के किसान इंटर कॉलेज के पास फूस छप्पर के होटल में अचानक आग लगने से होटल जलकर राख हो गया। जरवल रोड थाना अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज के निकट पप्पू का फूस से छाया होटल में आग लगने के कारण सब कुछ जलकर राख हो गया मालूम हो कि आज मंगलवार बंदी के कारण होटल बंद था ।
किसान इंटर कॉलेज के सामने गड्ढे मे कूड़े का ढेर लगता था। 2 दिन से कूड़े में आग सुलग रही थी। जिस कारण से आग सुलगते सुलगते उनके होटल के किनारे पहुंचकर होटल को चपेट में ले लिया जिससे होटल धू-धू कर कर जलने लगा। जब तक लोग दौड़े तुरंत आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे बुझाने के लिए लोग पानी बालू मिट्टी से बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।












