सीतापुर : मछरेहटा पुलिस ने अपराधियो पर कसा शिकंजा दो वारंटी व एक वांछित को किया गिरफ्तार

मछरेहटा /सीतापुर : पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेश के क्रम में चलाए जा रहे अभियान वांछित व वारंटी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्रधिकारी मिश्रिख के निर्देशन में थाना अध्यक्ष मछरेहटा राम प्रकाश द्वारा टीम गठित कर 2 नफ़र वारंटी विशुन कुमार पुत्र बनवारी नि ग्राम गंज हीरापुर थाना मछरेहटा को मां .न्यायालय  द्वारा जारी गैर जमानती वारंट केश संख्या -392/20 धारा 498(ए) /323 भादवि व सोनेलाल पुत्र गोपीनाथ नि ग्राम पक्की मढिया थाना मछरेहटा को वारंट केश  संख्या 2335/20 धारा 323/504/506 भादवि को गिरफ्तार  किया इन वारंटियों को गिरफ्तार करने में मछरेहटा थाने के उपनिरीक्षक अजित वर्मा कांस्टेबल संजय कुमार वहीँ दूसरे वारंटी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेश प्रताप गंगवार हेड कांस्टेबल जावेद अहमद हे. का राजेश कुमार कनौजिया शामिल रहे ।वही दूसरी तरफ एक नफर अभियुक्त को जिंदा कारतूस सहित एक अदद तमंचा 315 बोर को मछरेहटा क्षेत्र के हालू पुर मोड़ निकट बीहट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।मछरेहटा पुलिस के अनुसार पप्पू पुत्र हबीब उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हुसेन पुर थाना तालगांव जनपद सीतापुर को मय एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर को ग्राम हालूपुर तिराहा मथुरापुरवा फासला करीब 6 किमी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।मछरेहटा पुलिस ने उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध मु.अ. स.139/22 धारा 25(1-बी)ए एक्ट मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजने की कार्यवाही की इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप नि लल्लन प्रसाद ,हे. का अबू हादी खान ,का, कुशल चाहल आदि शामिल रहे ।

खबरें और भी हैं...