कांठ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधनं


भास्कर समाचार सेवा
मुरादाबाद ।
कांठ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन रहे इसरार सैफ़ी का ह्रदयाघात से रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया है जिनकी नमाज़े जनाज़ा जोहर बाद अगवानपुर में होगी। सभी ने अल्लाह से मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाये जाने के साथ उन्हे जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम अता करने की दुआएं की है। साथ ही घरवालों को सब्र ए जमील अता करे। पूर्व चेयरमैन इसरार सैफी की राजनीति में एक लंबी पारी रही । कई विवादों के साथ राजनीति के समुंदर में होने वाली उथल पुथल से वह कभी नहीं घबराएं इसरार सैफी अगवानपुर में परिवार सहित रहते थे और सभी लोगो के बीच उनकी एक हमदर्द नेता के रूप में पहचान थी । पूर्व चेयरमैन के निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया है।वही लोगो ने एक अच्छे नेता को हमेशा के लिए खो दिया है। इतना ही नहीं राजनीति की इस लंबी पारी में किसी अन्य नेता की उनके सामने टिकने की हिम्मत नहीं हो पाती थी लेकिन पिछले एक दशक पूर्व कुछ माफियाओं ने उनका राजनीतिक कैरियर को पूरी तरह समाप्त कर दिया था।

खबरें और भी हैं...