प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप फिर जिंदा जला देने की घटना में चार गिरफ्तार

रंगारेड्डी (तेलंगाना), । जिले के शादनगर में महिला वेटनरी डॉक्टर की गैंगरेप और जिंदा जला देने की बर्बर घटना में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद पाशा, नवीन, केशवलू और शिवा शामिल है। मृतक महिला प्रियंका रेड्डी महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल के कोल्लुरु स्थित सरकारी वेटनरी अस्पताल में डॉक्टर थीं।

गुरुवार शाम शादनगर में महिला की स्कूटी पंक्चर होने के बाद हमलावरों ने टोल प्लाजा के निकट के मैदान में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अपनी तहकीकात में पाया कि घटना में चार लोग शामिल थे जिनमें एक ट्रक ड्राइवर और तीन क्लीनर शामिल थे। इनपर महिला से रेप के बाद उसे जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप है। मुख्य आरोपी मोहम्मद पाशा नारायणपेट जिले का निवासी है।

प्रियंका रेड्डी के पिता ने पुलिस पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे रात 10 बजे प्रियंका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने गए थे और उन्हें अन्य दो पुलिस स्टेशन के लिए भेज दिया गया। टोल प्लाजा के निकट से आखरी कॉल आयी थी। आखिरकार शमशाबाद पुलिस ठाणे में मध्य रात्रि 2ः50 बजे एफआईआर दर्ज की। उनका कहना है कि पुलिस सतर्क होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

गौरतलब है कि प्रियंका बुधवार शाम 6 बजे डॉक्टर से मिलने के लिए घर से निकली थी। प्रियंका अपनी स्कूटी से तोंडुपल्ली स्थित टोलप्लाजा पहुंची। वहां अपनी स्कूटी पार्क कर वह एक अन्य वाहन से गच्चीबावली स्थित एक स्किन क्लिनिक गई। वापस रात 9 बजे टोल प्लाजा पहुंचने के बाद प्रियंका जब स्कूटी से घर जाने लगी तो देखा कि उसका टायर पंक्चर है। घटनाक्रम में पास में खड़े 20 वर्षीय युवक स्कूटी का पंक्चर जोड़कर लाने के बहाने प्रियंका की स्कूटी अपने साथ ले गया। इस युवक पर तीन अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 36 = 38
Powered by MathCaptcha