
उत्तर प्रदेश का कानपुर लव जिहाद के अड्डे को लेकर लगातार सुर्खियों में है. जिस तरह से यहां से लगातार रूह कपाने वाले लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं वो इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि यहां कोई बड़ा लव जिहाद का संगठन है जो इन घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है.
इसलिए इन बढ़ते लव जिहाद के मामलों की जाँच के लिए पिछले दिनों एसआईटी का गठन हुआ था. अब इस एसआईटी ने लव जिहाद के मामलों को लेकर ऐसा खुलासा किया है जो हर किसी को हैरान कर देगा. खबर है कि एसआईटी ने अपनी पड़ताल में एक दर्जन मामले ऐसे पकड़े हैं, जहाँ निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करवाया गया. एसआईटी इनका पता लगाने के बाद ये जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इनके पीछे किसी संगठन का हाथ तो नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अगुवाई वाली एसआईटी ने हाल ही में ‘लव जिहाद’ के एक दर्जन से ज्यादा मामले पकड़े हैं. इनमें ज्यादातर मामले जूही इलाके से हैं. वही जूही इलाका जो शालनी यादव से फिजा फातिमा बनी युवती के लव जिहाद के मामले के बाद सुर्खियों में आया था. अब एसआईटी इस बात की जाँच करेगी कि कहीं लव जिहाद रैकेट में किसी इस्लामी संगठन का तो हाथ नहीं है.
तो वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर में निकाह के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने की बात जान कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. साथ ही ये भी साफ कर दिया था कि सरकार किसी भी तरह का लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि कार्ययोजना बना कर ऐसी घटनाओं को चिह्नित किया जाए और फिर कार्रवाई की जाए. सीएम योगी ने कहा था कि मजहब की आड़ में महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार सतर्क है.
तो वहीं अब कानपुर के सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है. महाराजपुर के एक गाँव के रहने वाले रिक्शा चालक की 17 साल की बेटी को फैय्याज अली ने प्रेम जाल में फँसा लिया. जादू-टोना करके फैय्याज ने किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की. जिसे कानपुर में पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया. फैय्याज पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं, युवती को मेडिकल जाँच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
पिछले दिनों हमने आपको कई लव जिहाद के मामलों से रूबरू कराया था. चाहे वो जूही कालोनी की शालिनी यादव का मामला हो या पंकी का मामला जहाँ मोहसिन और आमिर को मुस्कान केस में गिरफ्तार किया था और फिर गोविंद नगर का केस जहाँ ‘काला जादू करके’ लड़की का ब्रेनवॉश किया और उसका धर्मपरिवर्तन कराया गया. इसके अलावा नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया में रहने वाले शीबू अली ने हिंदू लड़की को अपना नाम सचिन बताकर झांसे में फंसाया. और फिर शीबू ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जब ऐसा करने से हिंदू लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया. साथ ही कानपुर के गुजैनी इलाके से भी लव जिहाद का मामला सामने आया.
जहां अफजल अंसारी ने खुद का नाम रमन बताकर हिंदू लड़की नेहा को अपने झांसे में फँसाया और परिजनों को इस्लाम धर्म कबूल करवाकर निकाह करने की धमकी देने लगा. ये सभी मामले कानपुर के हीं है. जो साफ करता है कि यहां कोई बड़ा इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन है जो इन घटनाओं को अंजाम दिलाने में पूरा सहयोग कर रहा है और उम्मीद है कि SIT की टीम इस लव जिहाद के अड्डे का जल्द ही खुलासा करेगी.










