VIDEO : CM योगी ने कसा राहुल पर तंज, बोल दी ऐसी बात’ कांग्रेस में उठा भूचाल

CM Yogi Adityanath latest statement on rahul gandhi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम ने राहुल गांधी को ‘बेचारा’ करार देते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है और वह केवल दी गयी स्क्रिप्ट को ही पढ़ते हैं। आजादी के 70 साल में राहुल और उनके परिवार के लोग ही सत्ता में रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब को योजनाओं का लाभ दिया होता तो एक बड़ी आबादी आवास से वंछित न होती।

योगी आदित्यनाथ ने साधा राहुल पर निशाना

योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि अगर इन दो करोड़ लोगों के पास आवास नहीं था तो इसका जिम्मेदार कांग्रेस और राहुल गांधी का परिवार है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी बेचारे हैं क्योंकि उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं हैं। वह केवल उन्हें दी गई स्क्रिप्ट को ही पढ़ देते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिये, क्योंकि हर कोई जानता है कि चोर कौन है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

84 − = 80
Powered by MathCaptcha