
रूपईडीहा/बहराइच। कोविड 19 को लेकर गत लगभग चार माह से विद्यालय बंद है। न ही विद्यार्थी विद्यालयों मे जा रहे है न ही शिक्षक आ रहे है। ऐसे मे कस्बे के कुछ विद्यालयों मे आनलाइन शिक्षा देने का फरमान जारी किया हुआ है। परन्तु कुछ ऐसे विद्यार्थी भी है जिनके पास एनड्राइड मोबाइल नही है। जिनके पास है भी तो कस्बे मे नेटर्वक की समस्या से नेट नही चलता। लाक डाउन के चलते कस्बे मे कारोबार भी ठप है। कस्बे मे कुछ लोग संक्रमित पाये गये है। इसलिए जगह जगह हाटस्पाट घोषित कर आने जाने पर रोक लगा दी गयी है।
इन्ही स्थानों पर लोगों का कारोबार होता था। फीस न दे पाने के कारण आज लगभग एक दर्जन अभिभावक स्थानीय प्रामिस लैण्ड पब्लिक इण्टर कालेज मे प्रार्थना पत्र कालेज के प्राचार्य अनुग्रह स्टेनली को दिया। प्रार्थना पत्र लेकर प्राचार्य ने अभिभावकों से कहा कि चार पांच दिन का समय दीजिए। निर्णय की जानकारी आपको दी जायेगी। प्रार्थना पत्र पर धमेन्द्र कौशल, बसंत चक्रवर्ती, राज कुमार कौसल, दिलीप कौसल, राज कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अनिल कुमार, आशीष कुमार, सुशील बंसल, प्रमोद गुप्ता तथा अब्दुल माजिद आदि के हस्ताक्षर है।











