
भास्कर समाचार सेवा
मुरादाबाद । जिले में वैसे तो कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है लेकिन इस कलयुगी समाज का नया चेहरा उभर कर पूरी तरह सामने आ चुका है। जिसमें परिवार में ही अवैध संबंध हत्या का बड़ा कारण बन रहा है। बीते आठ दिनों में जिले में छह हत्याएं इसी अवैध संबंध के चलते हो गई हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से एक को छोड़कर पुलिस सभी हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुचा चुकी हैं । हालांकि एक मरने वाले की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हुई है।

मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कांठ एसडीएम के चालक जयदेव सिंह की हत्या हुई थी। उसकी हत्या नाबालिग बेटों ने अपनी सौतेली मां और सौतेले मामा के साथ मिलकर की थी। जब हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पता चला कि जयदेव ने जिस महिला से दूसरी शादी की थी उसके अवैध संबंध जयदेव के पहली पत्नी के नाबालिग बेटे से हो गए थे। और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनके अवैध संबंध का पर्दाफाश न हो पाए इसलिए सौतेली मां जयदेव के बड़े बेटे से ऊपर कमरे में मिलते समय कैमरे बंद कर दिया करती थीं । इसी बात को लेकर जयदेव को शक हो चुका था । पिता की सरकारी नौकरी हासिल करने व अवैध संबंध में रोड़ा बने पिता को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया । इसी अवैध संबंध के चलते हत्या हुई। जबकि डिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जिस कैंटर चालक बाबू का शव मिला था उसकी भी हत्या अवैध संबंध का ही परिणाम थी। मंगलवार को जब पुलिस ने खुलासा किया तो पता चला कि बाबू के दोस्त सद्दाम के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। बाबू जब इस अवैध संबंध में बाधक बना तो सद्दाम भांजे और दोस्त के साथ मिलकर बाबू की तार से गला घोंटकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया । इसके बाद गत सोमवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गौतमनगर में जिस रेशमा की हत्या हुई है उसके पीछे भी अवैध संबंध की बात सामने आई है। आरोपी पति नन्हें ने पुलिस को बताया है कि रेशमा के गैर मर्दों से संबंध थे। वह मना करने पर भी नहीं मान रही थी इसलिए हत्या कर दी यह बात भी रेशमा की हत्या के बाद पता चली दोनो ही पहले शादीशुदा थे इसके बाद भी दोनो छोड़े गए पति पत्नी से सम्बंध बनाए हुए थे और यही शक हत्या का कारण बना नन्ने को शक था रेशमा पूर्व पति के साथ पड़ोस के लड़कों से मिलती रहती हैं और रेशमा को यह शक था नन्ने भी अपनी पुरानी बीवी से मिलता रहता है।
। इतना ही नहीं फकीरपुरा चौकी के पास जो अज्ञात सिर कटा शव मिला है उसकी हत्या के पीछे का कारण भी पुलिस अवैध संबंध ही मान रही है। क्योंकि जिस तरह से वारदात को अंजाम देने के बाद शव के साथ बर्बदता की गई है वह सामान्य परिस्थितियों में होने वाली हत्या में नहीं दिखती हत्यारों ने युवक की पहचान न होने पाए इसलिए सिर गर्दन से अलग करते हुए जहां गायब कर दिया वही जो कुछ भी पहचान होने वाली चीजें थी उन्हें मिटा दिया गया । इस संबंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौदिया ने कहा कि बीते कुछ दिनों में जो हत्याएं हुई है उनमें अवैध संबंध या अवैध संबंध का शक एक बड़ा कारण सामने आया है।कल सुबह ही सम्भल के हिस्ट्रीशीटर नाजिम की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस चोरों के बीच झगड़े के बाद हत्या मान रही हैं लेकिन जिस तरह गोली मारी गई हैं । उससे कारण कुछ और ही निकल कर आ सकता हैं। इसके अलावा थाना गलशहीद के इलाके में नवविवाहिता नगमा की हत्या और आत्महत्या का पेच उलझा हुआ है। वैसे पुलिस नगमा की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति चांद को सलाखों के पीछे पहुचा चुकी हैं। उधर मझोला में हुई युवक प्रेम शर्मा की हत्या के पीछे कैमरे की खरीदारी के बाद रुपयों का लेनदेन बता रही हैं लेकिन दवी जवां में लोगो का कहना है । प्रेम की हत्या के पीछे भी अवैध संबंध का कारण रहा है।














