फतेहपुर : आवारा कुत्तों के आतंक से सहमे ग्रामीण, आधा दर्जन लोग अब तक हो चुके है शिकार

भास्कर ब्यूरो बहुआ, फतेहपुर । ललौली थाने के अढावल गांव के मजरे चौभइया डेरा में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण व पशुपालक खासे भयभीत है। आवारा कुत्तों द्वारा अब तक गांव के आधा दर्जन लोगों व मवेशियों को अपना निशाना बनाया जा चुका है।बता दें कि गुरुवार की देर सायं … Read more

फतेहपुर : डीएम एसपी ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, जानी क्षेत्रीय समस्याएं

भास्कर ब्यूरो फ़तेहपुर । शासन की मंसानुसार सभी जनप्रतिनिधियों से उनकी क्षेत्र की जनसमस्याओं की जानकारी हासिल करने के लिए शुक्रवार को डीएम श्रुति व एसपी उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन परिसर के गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे डीएम श्रुति व एसपी उदय शंकर सिंह … Read more

फतेहपुर : मांगों को लेकर स्टांप वेंडर्स ने की हड़ताल, खलबली

भास्कर ब्यूरो बिंदकी, फतेहपुर । शुक्रवार को पूरे जनपद में स्टाम्प वेंडर्स की मांगो को लेकर हड़ताल रही। बिंदकी नगर के तहसील परिसर में आल यूपी. स्टांप वेंडर्स एसोशियेसन के तत्वावधान पर तहसील स्टांप वेंडर्स ने एक बैठक का आयोजन किया जो हड़ताल पर रहे। बैठक को संबोधित करते हुए स्टांप वेंडर संगठन के पूर्व … Read more

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक ने किया परेड का निरीक्षण

भास्कर ब्यूरो फ़तेहपुर । जिले की पुलिसिंग ब्यवस्था को और अधिक बेहतर व मजबूत बनाए जाने के लिए शुक्रवार को एसपी उदय शंकर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया, जिन्होंने पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ के साथ टोलीवार ड्रिल कराई। इसके पश्चात एसपी … Read more

फतेहपुर : युवा विकास समिति ने प्रारम्भ किया किताब बैंक, छात्र यहां से प्राप्त कर सकेंगे निःशुल्क किताबें

भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । नेकी की दीवार से सामाजिक कार्यों में पहचान बनाने वाली युवाओं की संस्था ने निःशुल्क दवा बैंक खोला जिसके बाद जरूरतमंदो की सहायता के लिए युवाओं के संगठन युवा विकास समिति ने अब नेकी की किताब बैंक बनाने की पहल की है। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने … Read more

फतेहपुर : मां की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान 

भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के दवरारा गांव में किशोरी ने गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।   बता दें कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के दवरारा गांव निवासी बिजय पाल निषाद की पुत्री गुड़िया उर्फ गुड्डन माता पिता के बीच हुए विवाद के बाद … Read more

फतेहपुर : बोरवेल में गिरकर युवक की मौत, घर मे मातम का माहौल

भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । खागा कोतवाली क्षेत्र के पलुवा गांव में बोरवेल की सकरी नाली में गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पलुवा गाँव निवासी कल्लू का 18 वर्षीय पुत्र धनराज खेत की निगरानी करने गया था … Read more

फ़तेहपुर : अदालत ने अलग अलग मामलो में दो अभियुक्तों को सुनाई सजा

फ़तेहपुर । शुक्रवार को जिला न्यायालय के एसीजे/जेडी/जेएम कोर्ट के जज ने आर्म्स ऐक्ट के एक मामले पर अंतिम सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर अभियुक्त शक्ति सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम मगाही डीह, थाना मगाही डीह जिला छपरा बिहार को दोषी करार देते हुए एक वर्ष 05 माह … Read more

फतेहपुर : सरकारी नौकरी पाते ही पति से बनाई दूरियां

दैनिक भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । चित्रकूट के थाना रैपुरा गांव के रहने वाले सीताशरण पांडेय ने फ़तेहपुर के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी गांव लोढ़वारा, थाना कर्वी, चित्रकूट की रहने वाली नीलम के साथ हिंदू रीति रिवाज से 6 मार्च 2011 … Read more

फतेहपुर : ड़ेंगू से पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

दैनिक भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के रूसी गाँव में ड़ेंगू बुखार से ग्रसित एक महिला की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूसी गाँव निवासी राजकुमार की लगभग 32 वर्षीय पत्नी ननकी देवी जो कि विगत कई दिनों से डेंगू बुखार से ग्रसित थी। स्वजन बीमार … Read more