बहराइच : सांसद प्रतिनिधि और जीएम ने किया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ

दैनिक भास्कर ब्यूरो , जरवल/बहराइच। चीफ मैनेजर यू.एस.तेवतिया के साथ सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह और महाप्रबंधक टी.एस.राणा ,क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजनों तथा प्रगतिशील गन्ना कृषकों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2023-2024 का शुभारम्भ किया गया। पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल गेट पर … Read more

बहराइच : भारतीय स्टेट बैंक के बी. सी. का बड़ा कारनामा, ग्राहकों के लाखों रुपए लेकर फरार

कैसरगंज/बहराइच l भारतीय स्टेट बैंक शाखा कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम हिसामपुर गंदरा में स्थापित बी सी संचालक रोहित श्रीवास्तव अपने ग्राहकों का  लाखों रुपए लेकर फरार हो गया l ग्राहकों को जब यह जानकारी मिली कि उसका बी सी संचालक  सेंटर बंद करके करीब एक हफ्ते से फरार है तब ग्राहकों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा … Read more

बस्ती : जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए- जिलाधिकारी

दैनिक भास्कर ब्यूरो , हर्रैया, बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका … Read more

नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सर्वे किया

भास्कर समाचार सेवा नजीबाबाद।नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट हेतु श्रीमती आंचल चौहान (सहायक अध्यापिका) के निर्देशन में छात्राओं सारा शाहिद, सिदरा परवीन, बुशरा व साजिया ने मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, मूर्ति देवी कन्या विद्यालय, रमा जैन कन्या महाविद्यालय, नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में सर्वे किया।

बस्ती : धनुष यज्ञ का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, सीताराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

[ आरती करते नगर पंचायत अध्यक्ष ] दैनिक भास्कर ब्यूरो , हर्रैया ,बस्ती ।कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन बृंदावन धाम  से पधारे श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान वृंदावन रामलीला मंच के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का सजीव मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया ।इस मौके … Read more

मरियम हायर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

भास्कर समाचार सेवा जितनी राजाखेलों का महत्व मानव जीवन में अनेक दृष्टिकोणों से शिक्षात्मक रूप में है: मरियम साइम बिजनौर।किरतपुर में मरियम हायर सेकेंड्री स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियो ने फ्रॉग रेस, बैक रेस, म्यूजिक चेयर आदि प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मरियम हायर सेकेंड्री स्कूल में दो … Read more

बस्ती : गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या का प्रयास, इलाके में सनसनी- मुकदमा दर्ज

दैनिक भास्कर ब्यूरो , परसरामपुर ,बस्ती। क्षेत्र के बेदीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम गोली चलने से  गांव के मुन्नालाल शर्मा पुत्र भुईधर उम्र करीब 60 वर्ष घायल हो गए। भतीजे राकेश कुमार पुत्र रामराज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने राजेन्द्र, अर्जुन , बंशराज, राहुल निवासी बेदीपुर नामजद व एक अज्ञात सहित पांच लोगों … Read more

फतेहपुर : दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, चार गंभीर घायल

दैनिक भास्कर ब्यूरो , औंग, फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के सकूरा रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास दो बाइक सवारों की आमने सामने की भिड़ंत में दोनो बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।  बता दें कि अंकित पुत्र चुन्नीलाल गौर निवासी ग्राम किशनपुर थाना जहानाबाद व अरुण कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी … Read more

फतेहपुर : दो सगे भाइयों को 23 साल बाद न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास

दैनिक भास्कर ब्यूरो , फतेहपुर । शुक्रवार को जिला न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के एक मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए दो सगे भाइयों जय प्रकाश व ओमप्रकाश पुत्रगण गिरजा शंकर निवासीगण फिरोजपुर थाना जाफरगंज को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास समेत 25 हजार के अर्थदण्ड अदायगी की सजा सुनाई है।  हत्या … Read more

फतेहपुर : जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम को मिली जान से मारने की धमकी

दैनिक भास्कर ब्यूरो , फतेहपुर । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जमीन की पैमाइश करने जा रही राजस्व टीम को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। कानूनगो ने मामले की शिकायत गाजीपुर पुलिस व अधिकारियो से की है।  कानूनगो राम कृपाल वर्मा ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारन गढ़वा निवासी राम बहादुर … Read more