सुशांत के फॉर्महाउस से मिले पर्सनल नोट्स, जानिये अब क्या खुलने वाले हैं राज…

सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या है या हत्या. अगर आत्महत्या है तो इसके लिए वो कौन से लोग हैं, जिन्होंने सुशांत को ऐसा करने के लिए मजबूर किया. यदि हत्या है तो गुनहगार कौन है? इसकी जांच सीबीआई कर रही है. मामले की जांच ड्रग्स एंगल को लेकर भी हो रही है. केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 6 लोगों को नॉरकोटिक्स ब्यूरो (NCB) गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस बीच खबर आई है कि सुशांत के फार्महाउस से एक डायरी मिली है जिसमें सुशांत के पर्सनल नोट्स हैं. इन नोट्स से एक्टर की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज खुलेंगे जो मौत की उलझी गुत्थी को सुलझा सकते हैं. सुशांत ने नोट्स तब लिखे थे, जब वे अपने पावन फार्म हाउस पर थे. 27 अप्रैल के उन नोट्स को देख समझ आ रहा है कि सुशांत स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे. वे अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे. वे कह रहे हैं कि उन्हें केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़नी है, कृति सेनन संग समय बिताना है. ऐसी कई बातें उस नोट्स में लिखी हैं जिसे पढ़कर साफ पता चलता है कि रिया के आने से पहले सुशांत शांत जीवन जी रहे थे.

सुशांत स्मोकिंग से पाना चाहते थे छुटकारा
आपको बता दें कि ये नोट्स साल 2018 के हैं जब सुशांत, रिया से मिले भी नहीं थे. उस समय तक उनकी जिंदगी में रिया ने दस्तक नहीं दी थी. वे सिर्फ और सिर्फ करियर पर ध्यान देने वाले इंसान थे जो अपनी प्राथमिकताओं पर जोर देते थे. 27 अप्रैल के नोट्स के हिसाब से सुशांत को सुबह 2.30 बजे उठना था, फिर सुपर मैन टी लेनी थी, गोल्ड शॉवर करना था. इस सब के अलावा सुशांत स्मोकिंग छोड़ने पर विचार कर रहे थे. ये बात अपने आप में बहुत अहम है. साल 2018 में सुशांत, सारा संग फिल्म केदारनाथ पर काम कर रहे थे. उस फिल्म से पहले वे नो स्मोकिंग वाली पॉलिसी फॉलो कर रहे थे. वे खुद को स्मोकिंग से दूर रख रहे थे.

इस सब के अलावा उस समय शायद सुशांत, एक्ट्रेस कृति सेनन के करीब थे. फॉर्म हाउस पर मिले नोट्स के मुताबिक सुशांत, कृति संग समय बिताना चाहते थे. उन्होंने अपने नोट्स में इस बारे में स्पष्ट लिखा है. ऐसे में उनके रिलेशन स्टेटस को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं. नोट्स को पढ़ ऐसा भी लगता है कि सुशांत अपने परिवार के टच में थे. वे उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते थे. नोट्स में लिखा है कि सुशांत को अपनी बहन प्रियंका और जीजा महेश संग किसी टूर पर जाना है. इतना लिखना ही दिखा रहा है कि एक्टर उस समय तक अपनी बहनों के करीब थे.

वहीं, जब से सुशांत की जिंदगी में रिया की एंट्री हुई थी, एक्टर भी बदल गए थे, उनकी आदतों में भी बदलाव देखने को मिला था. वे कुछ हद तक अपने परिवार से भी कट गए थे. ऐसे में ये नोट्स अब उनकी जिंदगी के उन राज से पर्दा उठा सकते हैं जो अभी तक अनसुलझे लग रहे थे.

खबरें और भी हैं...