
भास्कर समाचार सेवा
शाहबाद/रामपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने मुख्य बाजार सहित नगर में किया पैदलमार्च कर कराया सुरक्षा एहसास।
गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडेय ने अपने सहयोगी मोटवाल अजय कुमार मिश्रा सहित निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,एसआई कमलेश कुमार, एसआई आदेश कुमार, एसआई ज्योति अग्रवाल व भारी पुलिस फोर्स के साथ आगामी त्योहार धनतेरस व दीवाली के मद्देनजर शाहबाद के में मार्केट सहित नगर मेवपेडल मार्च किया इस दौरान सीओ अतुल कुमार पांडेय ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया साथ ही ऐसे दुकानदारों को हिदायत भी दी जिनके कैमरे खराब थे। पेदलमार्च में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार नीरज त्यागी भूपेंद्र चौधरी अनिल कुमार मनोज कुमार लोकेंद्र शर्मा आदि सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।











