फतेहपुर : दस लोगों का हत्यारा टैंकर चालक गिरफ्तार

दैनिक भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । जहानाबाद में दस लोगों को मौत की नींद सुला कर घर में चैन की नींद सोने वाले टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बता दें कि बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के समीप दिल दहला देने वाले हादसे में 10 लोगों को मौत की … Read more

सीतापुर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

संगठन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सीतापुर। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) के आवहन पर कर्मचारी- शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उत्तर-प्रदेश द्वारा आज 18 मई को देशभर के कर्मचारियों/शिक्षकों द्वारा सभी राज्यों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके क्रम में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ०प्र० द्वारा जनपद मुख्यालय … Read more

शाहजहांपुर : टैक्टर मकैनिक के दो हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शाहजहांपुर की अल्हागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने ट्रैक्टर मैकेनिक अनुज हत्या का पर्दाफाश 24 घण्टे के अंदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गुरुवार देर शाम अनुज की हत्यारोपी पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया है। आपको बता दें … Read more

शाहजहांपुर : जलालाबाद में अधिवक्ता ने 12 फेसबुकियों पर दर्ज कराई FIR

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सोशल मीडिया पर भाजपा नेता बीजेपी के नगर संयोजक एवं एडवोकेट श्यामबाबू सिंह पर कुछ लोगों ने बार बालाओं के साथ नाच देखने की खबर पोस्ट कर दी। इस पर एडवोकेट श्याम बाबू सिंह ने थाने में तहरीर दी और बताया कि यह वीडियो पुराना है और उनकी छवि को धूमिल … Read more

मोदी कार्यकाल के 9 वर्ष होने पर ज़िले में बड़े स्तर पर चलेगा अभियान

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे योजनाओं का प्रचार भास्कर समाचार सेवा बुलन्दशहर। केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। जबकि इस दौरान विभिन्न वर्ग के … Read more

फिर लागू हुई, धारा 144

आगामी परीक्षा व त्यौहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला बुलंदशहर। त्योहारों व विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद में एक बार फिर धारा -144 लागू की गई है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि ज्येष्ठ माह का … Read more

निरीक्षण के बाद सिंचाई विभाग मंत्री ने की अधिकारियों से बैठक

विधायकों की शिकायतों पर तत्काल समाधान के निर्देश भास्कर समाचार सेवा बुलन्दशहर। सिंचाई विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को 10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नहर के मूंडाखेड़ा घाट और इनसुलेटर के निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्री रात करीब साढ़े सात बजे बुलन्दशहर के वलीपुरा स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे। जहां … Read more

शाहजहांपुर : पुलिस टीम ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनन्द द्वारा जनपद में महिला पुलिस टीम गठित की गई थी । जिसमें परामर्श केन्द्र की पुलिस टीम को परिवारों में आपसी गिले-शिकवों की वजह से टूटने से बचाने का कार्य सौंपा गया था। इस सम्बन्ध में एसपी एस आनन्द द्वारा समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । … Read more

सीतापुर : ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ने किया नगर का हाल-बेहाल

सीतापुर। मई-जून महीने में मौसम काफी गर्म रहता है। भीषण गर्मी से राहत के लिए इन महीनों में सबसे अधिक बिजली की आवश्यकता होती है। बिजली के अभाव में जन-जीवन प्रभावित होता है। शासन द्वारा नगर को 20 घंटे की सप्लाई दिए जाने का शेड्यूल निर्धारित है। जिस पर बिजली महकमा खरा नही उतर रहा … Read more

बरेली : मामूली सी विवाद में गर्भवती के पेट में मारी लात, चार के खिलाफ दर्ज FIR

बरेली। बारादरी के सेमीखेड़ा में दरवाजे पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोगों ने गर्भवती के पेट में लाते मारी। जिस कारण गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बारादरी पुलिस ने जानलेवा हमले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। … Read more