#NationalUnemploymentDay: पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर एक ओर जहां उनके समर्थक हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी हैशटैग पर ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी नीतियों के विरोधी करोड़ों युवा व अन्य बेरोजगारी, निजीकरण के मुद्दे पर सरकार व प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं।

देश के लाखों-करोड़ों युवा इस दिन को बेरोजगारी दिवस और जुमला दिवस के रूप में मना रहे हैं। ट्विटर पर ट्रेडिंग से सामान्यतः यह आकलन किया जाता है कि कौन-सा हैशटैग कितना लोकप्रिय है। इस मामले में मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर #NationalUnemploymentDay और #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस हैशटेग भारी पड़ रहा है।

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1306427676740079616?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1306427676740079616%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Fsuryapsingh_IAS2Fstatus2F1306427676740079616widget%3DTweet

उत्तरप्रदेश के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने सुबह-सुबह लोगों से एक मिलियन मोदी विरोधी ट्वीट करने का आग्रह किया है। लोग #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस व #NationalUnemploymentDay हैशटैग पर ट्वीट कर रोजगार देेने में मोदी सरकार के विफल होने की बात कह रहे हैं और तरह-तरह के फोटो व मीम शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1306428885022642176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1306428885022642176%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Fsuryapsingh_IAS2Fstatus2F1306428885022642176widget%3DTweet

एक युवा ने ट्विटर पर लिखा कि इस सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी और 12 करोड़ का रोजगार छीन लिया। वहीं, सुनील प्रताप प्रजापति के ट्विटर एकाउंट से लिखा गया: दो करोड़ रोजगार देने वाले पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार डे के रूप में मनाया जाना कितना अचरज भरा है। सचमुच आज युवा निराश, हताश, परेशान और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

खबरें और भी हैं...